
Multicloud Networking: आज के डिजिटल युग में इंटरनेट में थोड़ी सी भी समस्या से विश्वभर के यूज़र्स को काफी असुविधा होती है। यहां तक कि 5-10 मिनट का आउटेज बड़े ऐप्स और वेबसाइट्स को ठप कर सकता है। इसी चुनौती को देखते हुए अमेज़न और गूगल ने मिलकर एक नई मल्टीक्लाउड नेटवर्किंग सर्विस(Multicloud Networking) लॉन्च की है, जो कंपनियों को तेज़ और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। टेक इंडस्ट्री में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि अब दो सबसे बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म सीधे प्राइवेट हाई स्पीड लिंक के माध्यम से जुड़ पाएंगे।
नया Multicloud Networking सर्विस क्या है?
इंटरनेट पर छोटी-मोटी दिक्कतें भी कंपनियों के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं। पांच-दस मिनट की आउटेज कई बड़े ऐप्स को डाउन कर देती है। इसी कारण Amazon और Google ने मिलकर एक ऐसी मल्टीक्लाउड नेटवर्किंग सर्विस बनाई है, जो कंपनियों को तेज़ और सुरक्षित कनेक्टिविटी देगी।
इस सर्विस के माध्यम से AWS और Google Cloud के बीच प्राइवेट नेटवर्क कनेक्शन सेट करना अब केवल कुछ मिनटों का काम बन जाएगा, जबकि पहले इसमें कई हफ्ते लग जाते थे। दोनों कंपनियों ने अपने नेटवर्क तकनीक को एकीकृत कर ऐसा सेटअप तैयार किया है, जिससे डेटा एक क्लाउड से दूसरे क्लाउड पर तेजी और सुरक्षा के साथ ट्रांसफर किया जा सकेगा।
तकनीकी सेटअप
-
AWS का इंटरकनेक्ट मल्टीक्लाउड फीचर: डेटा ट्रांसफर को तेज़ और भरोसेमंद बनाता है।
-
Google Cloud का क्रॉस क्लाउड इंटरकनेक्ट: मल्टीक्लाउड डेटा एक्सेस को आसान बनाता है।
-
शेयर्ड हाई स्पीड नेटवर्क: दोनों कंपनियों ने मिलकर एक साझा हाई स्पीड नेटवर्क तैयार किया है।
यह सेटअप खासकर उन कंपनियों के लिए फायदेमंद होगा, जो कई क्लाउड(Multicloud Networking) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं या जिनके डेटा वर्कलोड विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फैले होते हैं।
इस सर्विस की आवश्यकता क्यों है?
20 अक्टूबर 2025 को AWS में हुई एक बड़ी आउटेज ने दुनिया भर की कई वेबसाइट्स और ऐप्स को प्रभावित किया, जिनमें Snapchat और Reddit भी शामिल थे। Parametrix की रिपोर्ट के अनुसार, इस आउटेज से अमेरिकी कंपनियों को लगभग 500 से 650 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि इंटरनेट ट्रैफिक और AI टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन के कारण मजबूत और फेल-प्रूफ नेटवर्क की आवश्यकता अब पहले से कहीं अधिक है।
कौन उपयोग कर रहा है?
Google Cloud के अनुसार, Salesforce जैसी बड़ी कंपनियां इस नई मल्टीक्लाउड नेटवर्किंग सर्विस को सबसे पहले अपनाने वाली हैं। AWS अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर है और इस साल की तीसरी तिमाही में इसकी कमाई 33 बिलियन डॉलर रही। Google Cloud ने इसी दौरान 15.16 बिलियन डॉलर की कमाई की। यह दर्शाता है कि दोनों सेवाओं का व्यापक उपयोग हो रहा है और नया नेटवर्क इनके विकास को और बढ़ावा देगा।
इस सर्विस के प्रमुख लाभ
-
तेज़ कनेक्शन: क्लाउड के बीच लिंक मिनटों में तैयार
-
भरोसेमंद नेटवर्क: आउटेज का जोखिम कम
-
मल्टीक्लाउड आसान बनाना: डेटा और ऐप्स आसानी से शिफ्ट
-
हाई-स्पीड प्राइवेट लिंक: बेहतर सुरक्षा और प्रदर्शन
AI और इंटरनेट ट्रैफिक की बढ़ती मांग
Alphabet, Microsoft और Amazon पहले ही इंटरनेट और AI के लिए अरबों डॉलर की नई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रहे हैं। AI मॉडल्स को चलाने के लिए भारी कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है। इस कारण नेटवर्क को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। अमेज़न और गूगल की यह नई मल्टीक्लाउड नेटवर्किंग सर्विस इसी दिशा में एक बड़ा अपडेट मानी जा रही है।



