उत्तराखंडराज्य

केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर से शुरू होगी हेली सेवा

देहरादून। प्रदेश में 15 सितंबर से केदारनाथ व चारधाम के लिए हेली सेवा प्रारंभ होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) की टीम जल्द ही हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचेगी।

वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) दो अथवा तीन सितंबर से हेली सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर देगा। यह बुकिंग केवल 15 दिनों के लिए खोली जाएंगी।

प्रदेश में हर वर्ष हेली सेवाओं के जरिये लाखों व्यक्ति केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते हैं। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के साथ ही 22 अप्रैल से हेली सेवाओं का संचालन शुरू किया गया था। इस वर्ष यह हेली सेवाएं आठ हेली कंपनियां गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा के आठ हेलीपैड से संचालित हुईं। वर्षा के दृष्टिगत इनका संचालन 25 जून तक ही हुआ। अब दूसरे चरण की हेली सेवाएं 15 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं।

इसके लिए हेली कंपनियों के साथ बैठक हो चुकी है। यूकाडा भी तैयारी बैठक कर चुका है। इसमें यह निर्णय लिया गया कि हेली टिकटों की बुकिंग में कालाबाजारी को देखते हुए केवल 15-15 दिनों के लिए ही ये बुकिंग शुरू की जाएंगी।

डीजीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि जल्द डीजीसीए की टीम हेलीपैड का निरीक्षण करने आ रही है। इसके बाद दो अथवा तीन सितंबर से हेली सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button