उत्तर प्रदेशराज्य

“पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 21 परिवारों को मिला ₹31.18 करोड़ का संबल”

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने दिवंगत और दिव्यांग जवानों के परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत दी है. शुक्रवार को एडीजी लॉ अमिताभ यश ने पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 21 आश्रितों को करीब 31.18 करोड़ की बीमा राशि के चेक वितरित किए. यह सहायता उन पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी गई है जिनकी सेवा के दौरान आकस्मिक दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी.

​एडीजी लॉ अमिताभ यश ने बैंक ऑफ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के चेक वितरित किए. कुल 21 (17 मृत पुलिसकर्मियों के परिवार और 4 दिव्यांग पुलिसकर्मियों के परिजनों को 31,18,04,550 के चेक वितरित किए.

बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ है MoU : ​उल्लेखनीय है कि यूपी पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक विशेष एमओयू साइन किया है. इसके तहत अगर किसी पुलिस कर्मी की सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो जाती है या वह दुर्घटना सड़क/ट्रेन में दिव्यांग हो जाता है, तो बैंक की ओर से पुलिस सैलरी पैकेज के तहत यह बीमा राशि प्रदान की जाती है.

शोकाकुल परिवारों को मिला संबल : ​एडीजी लॉ अमिताभ यश ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग सदैव अपने कार्मिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है. यह धनराशि सड़क या ट्रेन दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को भविष्य में संबल प्रदान करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button