उत्तर प्रदेशराज्य

“स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, आरटीओ ने छात्रों को दिए यातायात नियमों के टिप्स”

लखनऊ : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात पाण्डेय, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग और यातायात निरीक्षक राधेश्याम सिंह व उप निरीक्षक उपस्थित थे.

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ सड़क पर पैदल चलते समय व वाहन चलाते समय यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अपने जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक है. इसके साथ ही यातायात के चिन्हों के बारे में जानकारी देते हुए उसको समझने और उसका अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया.

इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने और गाड़ी भली भांति चलाना सीख लेने व ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही गाड़ी चलाने की सलाह दी. यातायात निरीक्षक राधेश्याम सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की सलाह दी. कार्यक्रम का संयोजन सुमित मिश्रा ने किया.

इससे पहले बुधवार को आरटीओ के फिटनेस सेंटर पर बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड्स के कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में परिवहन विभाग की तरफ से सेमिनार आयोजित कर जानकारी दी गई थी. उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति सजग किया गया था. ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किंजल सिंह ने स्काउट एंड गाइड के बच्चों से अनुरोध किया था कि जब भी माता-पिता बिना हेलमेट के कहीं के लिए निकलें तो उन्हें हेलमेट पहनने के लिए जरूर कहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button