उत्तर प्रदेशराज्य

मारा गया गाजियाबाद का ‘हैवान मामा’! 4 साल की भांजी के साथ रेप के बाद कर दी थी हत्या, 50 हजार का इनामी बदमाश मो. जसीम एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और आरोपी 50 हजार के इनामी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. उसे एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और ACP क्राइम के नेतृत्व में टीम ने मुठभेड़ में ढेर किया. जसीम उर्फ छोटू बच्ची का सगा मामा था. इस मुठभेड़ में दो कॉन्स्टेबल भी जख्मी हुए हैं. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जसीम के दो साथी कौन थे और उनका क्या रोल था, इसकी जांच और उनकी तलाश की जा रही है. आरोपी पर 50 हजार का ईनाम भी था.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने टीला मोड़ के पास आरोपी को घेर लिया था. जिसके बाद वो बचने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की तो जिसमें आरोपी घायल हो गया. घायल आरोपी की पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आरोपी ने पुलिस की थी फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली थी की कि टीला मोड़ के क्षेत्र में जसीम अपने कुछ साथियों के मौजूद है. पुलिस टीम को तत्काल एक्टिव किया गया और अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग लगाई गई. बनथला नहर कट के पास में अपने कुछ साथियों के साथ जसीम आता हुआ दिखाई दिया. स्वात टीम की ओर से उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

जबाबी कार्रवाई में हुआ ढेर

आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. मुठभेड़ में दो कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं. पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से घायल जसीम को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों कॉन्स्टेबल को भी उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस मुठभेड़ में ढेर आरोपी ने अपनी ही चार साल की भांजी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को एक कार के नीचे फेंका था. इसके बाद से फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button