राज्यउत्तराखंड

होली महोत्सव में रंगे सीएम धामी, जनता ने दिखाया जनसमर्थन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने माँ पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम ने मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि धाम मेले में पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान सीएम ने धामी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. वहीं कुछ लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं. ऐसी सोच से प्रदेश का संतुलित विकास संभव नहीं है. मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है. CM ने भविष्य में जरूरत पड़ी तो कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे.

कॉरिडोर का तेजी से चल रहा काम

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है. यह आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है. पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई है. मास्टर प्लान के तहत गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी है. लगभग 430 करोड़ रुपये की यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी

ISBT का निर्माण प्रगति पर

CM ने कहा कि टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से ISBT का निर्माण प्रगति पर है. इसके पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। पर्यटकों के लिए भी आवागमन और आसान होगा. दौरे के दौरान सीएम धामी ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया गया. सीएम ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है. युवा शक्ति को सशक्त बनाना हमारा संकल्प है.

लोगों ने CM के साथ खेली होली

CM धामी काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में भी शामिल हुए. होली मिलन समारोह में जनता से आत्मीय संवाद किया. वहीं खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह भी जनविश्वास और जनसमर्थन का बड़ा प्रमाण बना. भारी संख्या में लोग अपने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेलने पहुंचे. इस दौरान लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए. खटीमा के लोगों हर तरफ उत्साह, उमंग और अपनत्व का माहौल दिखा. यह साफ संदेश था कि उत्तराखंड की जनता अपने मुख्यमंत्री के साथ दिल से खड़ी है- आस्था में भी, विकास में भी और संस्कृति में भी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button