उत्तर प्रदेशराज्य

कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, वर्चस्व की जंग में एक घायल

अलीगढ़। गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वासने कॉलेज में चल रहे होली मिलन समारोह से लौट रहे युवकों पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली अंशु नाम के युवक की पीठ में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अंशु कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरी का निवासी बताया जा रहा है।

रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की आशंका

क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रंजिश के चलते वारदात की आशंका है। उन्होंने बताया कि धीरज ठाकुर और गोलू ठाकुर ने घटना को अंजाम दिया है। कुछ समय पहले धीरज ठाकुर ने पृथ्वीराज और अंशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पृथ्वीराज को जेल भेजा गया था एक महीना पहले ही वह जेल से छुट कर आया था।

पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है। मामला रैंगिंग का भी हो सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button