उत्तराखंडराज्य

“उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख, कई जिलों में कोहरा-पाला, येलो अलर्ट”

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. मौसम के लगातार बदलते तेवर से ठंड में इजाफा हो गया है. बीते दिन बारिश और बर्फबारी ने ठंड को बढ़ाया हैं और जिससे निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में कोहरा और पाला पड़ने की संभावना जताई है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.

कोहरे और पाले का अलर्ट जारी: उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में तमाम जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं पाला पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आज आसमान मुख्यत साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 25°C तथा 09°C के लगभग रहने का अंदेशा जताया गया है.

बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक: गौर हो कि उत्तराखंड के कई पर्वतीय जनपदों में मौसम खराब बना हुआ है.समूचे उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है. बीते दिनों भारी बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल रही है, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रहे हैं, जिससे निचले स्थानों ठंड में इजाफा हो गया है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं और जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से निकल रहे हैं. जबकि पर्वतीय अंचलों में अभी भी बर्फ पड़ी हुई है, जिसका सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. सड़कों के किनारे कई फीट बर्फ पड़ी है, जिस कारण वाहन चालक सावधानी से आवाजाही कर रहे हैं. वहीं संबंधित विभागों द्वारा तमाम मार्गों से बर्फ को हटाया जा रहा है. जिससे आवाजाही सुगम हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button