उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को मिला नया FM स्टेशन, मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ओहो रेडियो 89.2 FM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर, देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का अत्यंत प्रभावी माध्यम है तथा ओहो रेडियो समाज में सकारात्मक संवाद और जनहित के संदेशों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकभाषाओं, लोककलाओं, लोकसंगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता और उपयोगिता बरकरार है। स्थानीय मुद्दों, सकारात्मक समाचारों और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में सामुदायिक एवं एफएम रेडियो की भूमिका अहम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा देने का प्रभावी मंच बनेगा।इस अवसर पर विधायक सविता कपूर तथा ओहो रेडियो के आर.जे. काव्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button