उत्तर प्रदेशराज्य

‘मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासत गरम

लखनऊ। चुनाव से पहले राजनीतिक बयानों से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मदरसी शिक्षा से आतंकवाद बढ़ रहा है। मदरसा पाकिस्तान को हो, भारत का या बांग्लादेश का, वो अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करता है। हर जगह से आतंकवादी मानसिकता नजर आई है। केशव मौर्य ने कहा कि मदरसे से पढ़ा व्यक्ति वंदेमातरम नहीं बोलता।

वो भारत माता की जय नहीं बोलता। उनके इस बयान से सियासी संग्राम छिड़ गया है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब यूपी के मदरसों में सिर्फ 12 वीं तक की पढ़ाई की अनुमति होगी।

माना जा रहा है कि डिग्री कोर्स बंद किया जाएगा। केशव मौर्य के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने जहां भाजपा पर समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया है।

वहीं, मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा हाइकमान को ऐसे बयानों पर जवाब देना चाहिए। इस बयान के बाद अब बुधवार को मानसून सत्र के दौरान हंगामा देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button