उत्तर प्रदेशराज्य

‘विश्व स्तनपान सप्ताह‘ के अंतर्गत ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘माँ का दूध शिशु का पहला टीका, पहला पोषण और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।‘

गोरखपुर, 04 अगस्त, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान
की उपस्थिति में 04 अगस्त, 2026 को ‘विश्व स्तनपान सप्ताह‘ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
का आयोजन वरिष्ठ सलाहकार डॉ० नंद किशोर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ० तनु वर्मा, बाह्य रोगी विभाग प्रशासन प्रभारी
डॉ० उमेश मौर्य तथा डॉ० आशा कलवार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित
थे।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तनपान के महत्व, जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारम्भ
करने, पहले छः माह तक केवल माँ का दूध देने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी
रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समाधान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button