उत्तर प्रदेशराज्य

UP होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पेपर माफिया QR कोड के जरिए मांग रहा था मोटी रकम, लखनऊ में FIR

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा से पहले पेपर लीक का झांसा देकर टेलीग्राम पर चैनल बनाकर जालसाजों ने अभ्यर्थियों से ठगी की कोशिश की। जालसाजों ने पेपर लीक की भ्रामक सूचना पोस्ट कर दी। इसके साथ ही रुपये लेने के लिए नीचे क्यूआर कोड भी दे दिया। ममला संज्ञान में आने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय की तहरीर के मुताबिक 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम पर पुलिस टीमें लगातार निगरानी रखे हैं। निगरानी के दौरान 23 अप्रैल को टेलीग्राम पर EXAM PARER WALLAH के नाम से चैनल बनाकर @PARER _MAFIAY हैंडल की ओर से यूपी होमगार्ड पेपर उपलब्ध होने का भ्रामक मैसेज वायरल किया गया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक इस तरह की झूठी सूचना प्रसारित कर कंप्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग करते हुए परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और धोखाधड़ी के जरिए अवैध आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश की जा रही है। जालसाजों ने कथित तौर पर एक ‘क्यूआर कोड’ भी अपलोड किया है। मैसेज के कारण अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

होमगार्ड परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी

लखनऊ में होने वाली होमगार्ड परीक्षा के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 25 से 27 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ से जौनपुर के लिए 25 से 27 तक चलेगी। लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। बाराबंकी, रुदौली,अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज जंक्शन रुकते हुए जौनपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04222 उक्त तिथियों में लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलेगी।

आधार आधारित केवाईसी बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आधार आधारित केवाईसी की व्यवस्था की गई है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर बायोमीट्रिक डेस्क बनाई जाएगी। जहां अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। किसी भी कीमत पर कोई दूसरा व्यक्ति किसी अभ्यर्थी की जगह परीक्षा नहीं दे सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button