उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी और अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या से मुंबई के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा शुरू हो गई है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन (22111/22112) को रवाना किया. इस मौके पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ट्रेन में बैठे यात्रियों का अभिवादन किया.

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया है. अयोध्या से मुंबई के बीच सुविधाजनक, किफायती और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है. ट्रेन का संचालन विशेष रूप से सामान्य व माध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया गया है. जिसमें बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा का अनुभव दिया जाएगा. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के साथ संतों, महंतों और व्यापारियों के लिये बहुत बड़ी सौगात है.

एडीआरएम सूर्य वीर सिंह चौहान ने बताया कि इस ट्रेन में दोनों तरफ पायलट की व्यवस्था है और हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. इसका ब्रेकिंग सिस्टम बहुत अच्छा बनाया गया है. इसके अलावा बायो टॉयलेट लगे हुए हैं. एलईडी लाइट, चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं. ट्रेन में आराम दायक सीट हैं. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन लगभग 1500 किलोमीटर को 26 घंटे में पूरा करेगी.

यात्री अखिल पांडे ने बताया कि पहले अयोध्या से मुंबई निकलने के लिए साकेत एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस की ही सुविधा थी. लेकिन, इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ी है. इससे लगता है कि मार्डन फैसिलिटी आई है और अब इसे सुरक्षित करने के लिए हम लोगों की ही जिम्मेदारी है.

यात्री हर्ष तिवारी ने बताया कि इसे देखने के बाद मुंबई और अयोध्या में कोई अंतर नहीं दिखाई देता है. उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button