उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में मर्डर से सनसनी; सगाई के तीन दिन बाद युवती की ईंट से सिर कूचकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

लखनऊ। ईंट से सिर कूचकर युवती की हत्या कर शव को उतरेटिया रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। राहगीरों ने सोमवार को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

उधर, देर शाम एक महिला गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पीजीआई थाने पहुंचा तो उसने शव की शिनाख्त शिवानी सिंह के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित आनंद ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि उतरेटिया रेलवे लाइन के पास जंगल में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 22 वर्षीय युवती का शव सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला।

घटना की जानकारी पर फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था।

इसी दौरान थाना पीजीआई से सूचना मिली कि रक्षाखंड एल्डिगो उद्यान-2 निवासी 22 वर्षीय शिवानी सिंह शनिवार सुबह करीब दस बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। सूचना के आधार पर पुलिस ने परिवारजन को बुलाया। बाद में केजीएमयू मोर्चरी में शिवानी की मां गीता ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

एसीपी ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। डीसीपी ने बताया कि परिवारजन की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। टीम घटना स्थल के आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज और युवती की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

बीते सप्ताह हुई थी इंगेजमेंट

पुलिस ने बताया कि परिवारजन ने बताया कि बीते सप्ताह ही शिवानी की इंगेजमेंट करवाई गई थी। उसके बाद से गुमशुम थी। ऐसे में अचानक क्या हुआ कुछ पता नहीं है। उधर, एक पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस उसी की तलाश में दबिश दे रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button