उत्तर प्रदेशराज्य

योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले शिक्षा विभाग में हाई अलर्ट, स्कूलों की गहन जांच की तैयारी तेज

लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों का स्तर और बुनियादी सुविधाओं की गहन जांच की जा सकती है। इसलिए सभी अधिकारियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

संभावना है कि दौरे में स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की मानक के अनुसार तैनाती और उनकी समय से उपस्थिति, खेलकूद व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों, स्कूल भवन, प्रयोगशालाओं की स्थिति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच जा सकती है।

इसकी संभावना देखते हुए सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी करें और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कोई कमी सामने न आए। उन्हें जमीन पर किए गए कार्य ही दिखाई दें और व्यवस्थाएं बेहतर रूप में प्रस्तुत हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button