राज्यहरियाणा

एमडीयू ने मई-2026 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम जारी किए

चंडीगढ़ , 11 अगस्त – महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने मई 2026 में आयोजित परीक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मई 2026 की परीक्षाओं के तहत एमएससी गणित के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के 8वें सेमेस्टर रेगुलर एवं री-अपीयर, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के रेगुलर एवं री-अपीयर तथा नौवें सेमेस्टर के री-अपीयर परिणाम शामिल हैं। बीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के रेगुलर एवं री-अपीयर तथा नौवें सेमेस्टर के री-अपीयर परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

वहीं एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर के रेगुलर एवं री-अपीयर तथा पांचवें सेमेस्टर के री-अपीयर, एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड के छठे सेमेस्टर फ्रेश एवं री-अपीयर तथा पांचवें सेमेस्टर री-अपीयर के परिणाम शामिल हैं।

इसके अलावा एमबीए के दूसरे सेमेस्टर फ्रेश एवं री-अपीयर, तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर और चौथे सेमेस्टर फ्रेश, एमबीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दूसरे सेमेस्टर, एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी) दूसरे सेमेस्टर तथा एमबीए (वर्किंग प्रोफेशनल) दूसरे सेमेस्टर के फ्रेश एवं री-अपीयर, एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी) के चौथे सेमेस्टर, एमबीए (एग्जीक्यूटिव-ईवनिंग) के चौथे सेमेस्टर तथा एमबीए (वर्किंग प्रोफेशनल) के चौथे सेमेस्टर के फ्रेश परिणाम जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button