हरियाणा

भलस्वा लैंडफिल पहुंचकर मनोहर लाल ने दिए बड़े निर्देश

[ad_1]

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा कर वहां चल रहे कूड़ा निस्तारण, लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग और पुनर्स्थापन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की मौजूदा प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए सभी कार्य मिशन मोड में पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त शहर विकसित करने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के संयुक्त प्रयासों से भलस्वा लैंडफिल साइट को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।

अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए की जा रही है। पुराने कचरे को मशीनों की मदद से अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जा रहा है, ताकि प्लास्टिक, धातु और अन्य उपयोगी सामग्री को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जा सके। शेष अपशिष्ट का वैज्ञानिक मानकों के अनुसार सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है। साइट पर कूड़े के निस्तारण के साथ-साथ पुनर्स्थापन का कार्य भी लगातार जारी है। लक्ष्य यह है कि भविष्य में इस भूमि का पर्यावरण के अनुकूल और सार्वजनिक उपयोग के लिए विकास किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और उपयोगी बन जाएगा।

मनोहर लाल ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे अभियान में पर्यावरणीय मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने धूल नियंत्रण, दुर्गंध कम करने, लीचेट प्रबंधन और वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी आधुनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कूड़े के पहाड़ को हटाना नहीं है, बल्कि आसपास रहने वाले लाखों लोगों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर वायु गुणवत्ता और स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं और जनस्वास्थ्य में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।






[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button