राज्यउत्तर प्रदेश

अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए सख्त, एक हफ्ते में 50 बीघा जमीन खाली

कानपुर: शहर में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के अफसरों द्वारा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन शुक्रवार को भी जारी रहा. केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने कहा, शुक्रवार को ख्योरा में आठ बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं, सडीला, मंधना में तीन बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण को देखते हुए पूरे परिसर को जहां सील करा दिया गया. वहीं, निर्माण पर भी रोक लगा दी गई.

केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी, महादेव तेजा, सुरेंद्र पाल मेहरोत्रा व अन्य ने कटरी ख्योरा में आठ बीघा ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग कर ली है. जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया. इसी तरह आनंदेश्वर धाम सोसाइटी संडीला मंधना में शरद अग्रवाल व अन्य ने तीन बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करा रखा था. पूरे परिसर का नक्शा भी नहीं पास था.

ऐसे में पूरे परिसर को सील कराया गया. केडीए के ओएसडी बोले अभी आठ बीघा ज़मीन पर और अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मिली है, उसे भी अभियान चलाकर ध्वस्त कराएंगे.

50 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त: शहर के जोन-1 में पिछले एक हफ्ते में करीब 50 बीघा जमीन पर हुई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर दौड़ाया गया है. यहां प्रतापपुर हरी, सिंहपुर, हिन्दूपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा नेताओं, भू माफिया ने केडीए से बिना नक्शा पास कराये हीं जमकर अवैध प्लॉटिंग की. जो भूखंड तैयार कराये गए, उनकी अनुमति केडीए से नहीं ली गई. जब ऐसे मामलों की जानकारी केडीए अफसरों तक पहुंची तो अफसरों ने अपनी छवि ख़राब होते देख अभियान चलाकर बुलडोजर से सब ध्वस्त करा दिया. वहीं केडीए अफसरों के रोजाना बुलडोजर एक्शन से अब भाजपा नेताओं को भी पसीने आ रहे हैं. क्षेत्रीय लोगों का कहना है, जोन एक में अवैध निर्माण को लेकर अति हो गयीं. केडीए अफसरों को यहां स्थाई रूप से बुलडोजर खड़ा कर देना चाहिए.केडीए अफसरों द्वारा जोन एक में 11 बीघा जमीन पर हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button