उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

गीता ज्ञान के नाम पर नशा देकर कई युवतियों से यौन शोषण, मथुरा से आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार

गोवर्धन (मथुरा)। ऑनलाइन प्रवचन देकर अच्छे पैकेज पर अलग-अलग कंपनियों में इंजीनियरिंग करने वाले एक दर्जन युवक-युवतियों को एक साधु वेशधारी मैकेनिकल इंजीनियर ने अपने जाल में फांसा और फिर उनसे दुष्कर्म किया। एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया, शिकायत पर पुलिस ने उसे दबोचा, तो बड़ा राजफाश हुआ।

ओडिसा का रहने वाला युवक करीब तीन वर्ष से मकान बनाकर गोवर्धन के राधाकंड में रह रहा था। उसके मोबाइल से कई युवक और युवतियों के अश्लील फोटो भी मिली हैं।

गोवर्धन थाना क्षेत्र के किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने एसएसपी श्लोक कुमार को एक प्रार्थना-पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी उसकी बहन बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। 15 मई को वह मथुरा आई थी।

उसकी बहन भजन-कीर्तन मंडली के माध्यम से कथित साधू अभिषेक मिश्रा के संपर्क में है। 15 मई की रात कथित साधू अभिषेक ने भगवान का प्रसाद बताकर दूध पिलाया। इसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत जैसी हो गई। दूसरे दिन आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आरोपित ने वीडियो काल कर पांच लाख रुपये की मांग की और निजी फोटो प्रसारित करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर 25 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की। पुलिस ने कथित साधू के संपर्क में रहने वाली युवतियों व उनके स्वजन से बातचीत की तो मामला खुलकर सामने आ गया।

पुलिस ने सोमवार शाम आरोपित अभिषेक मिश्रा को राधाकुंड स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने दो युवतियों और एक बालक को मुक्त कराया है। तीनों को पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में भेजा है। आरोपित के मोबाइल से पुलिस को कई युवतियों व युवक के अश्लील फोटो मिले हैं।

आरोपित मूल रूप से ओड़िसा का रहने वाला है। उसने वर्ष 2021 में रुड़की से मैकेनिकल से बीटेक किया है। तीन वर्ष पूर्व वह गोवर्धन के राधाकुंड आया था। यहां पर किराए का मकान लेकर रहता था। आरोपित आनलाइन प्रवचन के साथ भजन-कीर्तन भी करता है। युवतियों के साथ दुष्कर्म करके वह उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाता था।

इससे उनको ब्लैकमेल करके उनसे धन ऐंठता था। युवतियों से ली गई रकम से उसने राधाकुंड में एक मकान खरीद लिया। इसमें उसने अपना आश्रम भी बना रखा था। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कथित साधू बने मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अच्छे पैकेज में काम करने वाली बीटेक युवतियों को झांसे में लिया

आरोपित ने वर्ष 2021 बीटेक की डिग्री हासिल की है। उसके संपर्क में कई बीटेक की युवतियां हैं, जो अच्छे-अच्छे पैकेज में विभिन्न कंपनियों में नौकरी कर रही हैं। आरोपित ने ऑनलाइन प्रवचन देकर उन युवतियों को झांसे में लिया।

इसके बाद उनको नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उनके साथ दुष्कर्म करके वीडियो व फोटो खींच लिए। इनको दिखाकर आरोपित ने युवतियों से मोटी रकम भी वसूल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button