उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरिद्वार में आज भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में एनसीसी छात्र-छात्राएं, भाजपा नेता और शहरवासी मौजूद रहे. आर्यनगर चौक पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरि झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया. देशभक्ति गीतों और देशभक्ति नारों के साथ चंद्राचार्य चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ.

करीब सौ फीट लंबा तिरंगा लेकर आगे चलते हुए एनसीसी कैडेट्स उत्साहित नजर आए. वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद नारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े. मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़े उत्साह के साथ सभी वर्गों और नौजवानों ने भाग लिया है. तिरंगा हमारे देश की शान और मान है. यह वही तिरंगा है, जिसके बैनर पर हमने देश की आजादी प्राप्त की. निश्चित रूप से जब युवा हाथों में तिरंगा लेकर चलता है, वहां देश की एकता और अखंडता का अनुभव होता है.

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शहरवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है. जिन शहीदों ने अपने प्राण न्योछावर करके इस देश को आजादी दिलाई थी, उन्हीं शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है. निश्चित रूप से हम सब मिलकर अपने शहीदों के संकल्पों और हितों को जरूर पूरा करेंगे.

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ने बताया कि शहीदों को समर्पित इस यात्रा में विशेष 100 फिट से लंबा तिरंगा बनाया गया, जो सपने हमारे शहीदों ने देखे थे, देश के युवा उन सपनों को साकार कर रहे हैं. बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हर जिले में तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया था. हरिद्वार में बड़े जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया. भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने इस यात्रा को देश के शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा बताया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button