उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना दिखाएगी दम

कूरेभार (सुलतानपुर)।जिले के की अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के दमखम की साक्षी बनने जा रही है।इसमें मिराज,राफेल, जगुआर और तेजसजैसे नामी-गिरामी फाइटर जेट शामिल होंगे।

22 व 23 अप्रैल को युद्धाभ्यास की तैयारी तेज की दी गई है। बैठने के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जा रहे हैं। दर्शक दीर्घा को तिरंगे के कलर में सजाया जा रहा है। सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। हवाई पट्टी को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना का दमखम दिखेगा। इसमें अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना के अधिकारी पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये नामी-गिरामी फाइटर जेट होंगे शामिल

इस अभ्यास में सुखोई और मिराज ,राफेल, जगुआर,तेजस,जैसे नामी-गिरामी फाइटर जेट शामिल होंगे, जो हवा में रोमांचक करतब दिखाएंगे। इस बार खास आकर्षण टच एंड गो अभ्यास रहेगा, जिसमें विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाई पट्टी को छूते हुए तेज रफ्तार से उड़ान भरेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के लिए किया जाता है।

इससे पहले भी इस हवाई पट्टी पर सफल युद्धाभ्यास हो चुका है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस बार भी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दर्शकों के लिए विशेष दीर्घा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दर्शक दीर्घा में तिरंगे की कलर लगा पांडाल आकर्षक लग रहा है। लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि उन्हें देश की वायुसेना के जांबाज विमानों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button