उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ एयरपोर्ट पर 3.19 करोड़ का ड्रग्स बरामद; बैंकॉक से लेकर लखनऊ पहुंचा पैसेंजर गिरफ्तार

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने रविवार देर रात बैंकॉक से आयी एक उड़ान के यात्री के पास से तीन किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बतायी जा रही है। पिछले एक महीने में लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक व सऊदी अरब अमीरात के रास्ते लखनऊ आयी यह गांजे की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है।

एयर एशिया की उड़ान संख्या एफडी-146 से रविवार रात बैंकाक से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची थी। रात करीब 11:30 बजे एक यात्री पर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में गोंडा निवासी शमीम के बैग से प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। बरामद 3.190 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा की कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button