फ़िल्मी जगत

Dharmendra : हिंदी सिनेमा के अमर सितारे का अंत — 89 वर्ष की उम्र में विदाई

हिंदी सिनेमा के चमकते सितारे, सदाबहार हीरो और दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र(Dharmendra) का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

धर्मेंद्र की तबीयत और अस्पताल में भर्ती

पिछले कई सप्ताह से धर्मेंद्र की तबीयत नासाज़ थी। 1 नवंबर को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार की ओर से जानकारी दी गई थी कि वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 10 नवंबर से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 24 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Dharmendra

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

धर्मेंद्र(Dharmendra) के निधन की खबर सुनते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्ममेकर करण जौहर, उनकी बेटी ईशा देओल, करीबी मित्र अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अगस्त्य नंदा सहित कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र एक ऐसे मेगास्टार थे जिनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस रहस्यमयी और दिलकश थी। वे न केवल सिनेमा के एवरग्रीन हीरो थे, बल्कि एक बेहद नेकदिल इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जैसे कलाकार की जगह कोई नहीं ले सकता और उनके जाने से फिल्म उद्योग में एक अपूरणीय खालीपन पैदा हो गया है।

आखिरी फिल्मों में व्यस्त थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर भी इसी दिन रिलीज किया गया था। इस फिल्म में वे अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत के साथ नज़र आने वाले थे। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका उत्साह अद्भुत था और वे लगातार फिल्मों में सक्रिय बने हुए थे।

धर्मेंद्र(Dharmendra) का गौरवशाली फिल्मी सफर

धर्मेंद्र(Dharmendra) का जन्म 8 दिसंबर 1935 को कपूरथला में हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिनका करियर 65 वर्षों से भी अधिक लंबा रहा। इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनके नाम हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा हिट देने वाले अभिनेता होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

एक्टर, निर्माता और राजनेता के रूप में धर्मेंद्र का सफर हमेशा प्रेरणादायक रहा। उनकी रोमांटिक इमेज, एक्शन हीरो की पहचान और नैचुरल अभिनय शैली ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। फिल्म जगत में उन्हें प्यार से ही-मैन ऑफ बॉलीवुड भी कहा जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button