उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए 31 करोड़ की मंजूरी, पेंशनरों का भी बढ़ा DA

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नंबर तीन में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पुल निर्माण के लिए 3.16 करोड़ की स्वीकृति दी।

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट सड़क व रामगंगा नदी में स्टील गर्डर पुल निर्माण के लिए 15.30 करोड़, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में मेलाघाट से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार तक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 3.05 करोड़ की मंजूरी दी। एसडीआरएफ के 108 कार्मिकों को कुंभ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन के लिए पुरस्कार के लिए पांच लाख, चंपावत के देचमार में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए 9.80 करोड़ की स्वीकृति देते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया।

सार्वजनिक निकाय के पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा मंहगाई भत्ता

मुख्यमंत्री ने छठवें केंद्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय के सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का अनुमोदन दिया। इसमें एक जनवरी 2025 से 252 प्रतिशत, एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत, और एक जनवरी 2026 से 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button