राज्यपंजाब

पंजाब में ठंड फिर बढ़ी, बारिश और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट

जालंधर: पंजाब में हालिया बारिश के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि आज धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ शीतलहर और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 जनवरी तक पंजाब के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विभाग ने आज पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जनवरी तक कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

26 जनवरी को मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन इसके तुरंत बाद 27 जनवरी को फिर से मौसम बिगड़ सकता है। फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा को छोड़कर पूरे राज्य में येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन बिजली कड़कने के साथ ही आंधी-तूफान भी आएगा। वहीं 28 जनवरी को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि बदलते मौसम के कारण फसलों, यातायात और दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button