उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं डबल मर्डर पर CM योगी का एक्शन, जांच के लिए SIT गठित; SSP के बाद CO भी हटाए गए

 लखनऊ। बदायूं में स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों हत्या के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

बरेली के मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी को एसआईटी की कमान सौंपी गई है। एसआईटी हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दी है।

उन्होंने कहा है कि इस घटना की निष्पक्ष तथा पारदर्शी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही, साजिश या अन्य आपराधिक संलिप्तता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार करेगी कठोर कार्रवाई- CM योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या साजिश के संकेत मिलते हैं तो प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई करेगी।

घटना के बाद प्रशासन ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीबीजी प्लांट परिसर में पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है, जिससे औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

अधिकारियों को गंभीरता से जांच करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button