पंजाबराज्य

CM मान ने शहीद ऊधम सिंह की शहादत को याद किया, राजनीति और नशे पर साधा निशाना

पंजाब :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अपने भाषण में इशारों-इशारों में बड़ी बातें कह गए। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर सुनाम में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की शहादत को याद करते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने माइकल ओ’ ड्वायर – को मारकर जलियांवाला बाग के खूनी कांड का बदला लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेज अपने पिट्ठुओं को ‘सर’ की उपाधि दिया करते थे। हमारे यहां भी एक व्यक्ति को ‘सर’ की उपाधि मिली हुई थी, जिसने जलियांवाला बाग हत्याकांड वाले दिन ही जनरल डायर को रात का खाना खिलाया था। इसके बदले में अंग्रेजों ने उसे बहुत सी ज़मीनें इनाम में दी थीं। उसे भी ‘सर’ कहा जाता है और आज उसका ही एक ‘होनहार’ नाभा में बैठा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तो गोली चलाने वालों को सम्मानित किया गया, और बाद में यहां युवाओं को नशे की गोलियां खिला दी गईं। इस तरह उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक बड़े राजनीतिक नेता पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button