हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- नौकरी के लिए बिकते थे खेत-घर और गहने

[ad_1]

हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए नेताओं और बिचौलियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्होंने दावा किया कि नौकरी पाने की उम्मीद में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपनी जमीन, घर और गहने तक बेचने पड़ते थे। भिवानी के शकुंतला गार्डन में रविवार को आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब युवाओं को सिफारिशी पर्चियों के बजाय किताबों के सहारे आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा लाइब्रेरी में बैठकर मेहनत कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सरकार की भर्ती प्रक्रिया में मेरिट को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे योग्य युवाओं को बिना सिफारिश और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाए गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को मजबूत कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के किसी भी युवा को नौकरी के लिए किसी नेता, दलाल या बिचौलिए की जरूरत न पड़े। उन्होंने युवाओं से मेहनत और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से सबसे ज्यादा लाभ गरीब और सामान्य परिवारों के युवाओं को मिल रहा है। पहले जहां नौकरी के लिए आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल उठते थे, वहीं अब सरकार योग्यता के आधार पर अवसर देने का दावा कर रही है। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।






[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button