राज्यहरियाणा

अनिल विज का खरगे पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस बताए विभाजन और 1984 के दंगों में उसकी भूमिका

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शनिवार को मल्लिकार्जुन खरगे के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस देश को अपने योगदान के बारे में बताने के साथ-साथ देश के विभाजन और 1984 की सिख विरोधी हिंसा के बारे में भी जनता को बताये।

अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर खरगे को सीधे संबोधित करते हुए कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद दिये गये उनके संबोधन का जिक्र किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘ खरगे जी, कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के बाद बोलते हुए आपने बताया कांग्रेस ने इस देश को क्या दिया।

इनको यह भी तो बताइए कि देश विभाजन के समय कांग्रेस की वजह से करोड़ों लोग बेघर हो गये और लगभग 10 लाख लोग मारे गये थे। ‘ उन्होंने इसके साथ ही 1984 की सिख विरोधी हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि  खरगे को यह भी बताना चाहिए कि उस समय हजारों सिख मारे गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button