उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

प्रेमी के साथ हमबिस्तर हालत में पकड़ी गई पत्नी, पति को दूध में देती थी नींद की गोलियां, झांसी की घटना वायरल

यूपी के झांसी में शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी को अपने ही बेडरूम में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाते रंगे हाथ पति ने पकड़ लिया। पहले दोनों का वीडियो मोबाइल फोन से बनाया। फिर पुलिस और पड़ोसियों को को बुला लिया। जब तक पुलिस नहीं आई दोनों को कपड़ा भी नहीं पहनने दिया। उसी हालत में बिना कपड़ा पहने ही बिस्तर पर दोनों की शादी भी करा दी। पुलिस ने फिलहाल प्रेमी का चालान कर दिया है। पत्नी को उसके मायके वालों को बुलाकर सौंप दिया गया है।

दो महीने पहले ही हुई थी शादी

मामला चिरगांव इलाके का है। चिरगांव के तालाबपुरा मोहल्ला निवासी राजेश की शादी दो महीने पहले ही 24 जून को दतिया के भाण्डेर के कद्दौर खिरिया गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के पहले से ही युवती का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी उसका यह संबंध नहीं टूटा। इधर, शादी के बाद पति राजेश की तबीयत खराब रहने लगी। खाना खाने या फिर चाय-दूध पीने के बाद उसे नींद आने लगी।

आसपास के लोगों के बताने पर हुआ शक

पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगा। इसी बीच, आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि उसके घर में एक युवक का आना-जाना है। कई बार युवक देर रात भी घर में आता है। इस पर पति को समझते देर नहीं लगी कि पत्नी का कहीं चक्कर चल रहा है। वह धोखा दे रही है।

अपने ही घर में छत के रास्ते घुसा पति

सोमवार की रात पति का मामा हादसे में घायल हो गया था। पति उसे देखने चला गया। पत्नी को लगा कि पति अब सुबह ही आएगा। उसने प्रेमी को घर बुला लिया। देर रात पति पहुंचा तो गेट की जगह छत के रास्ते अपने ही घर में घुसा। खिड़की से बेडरूम में झांका तो पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। उसने पहले अपने मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों को सभी के सामने रंगे हाथ पकड़वाने के लिए पुलिस को फोन करके बुला लिया। पुलिस आई तो आसपास के लोग भी जुट गए।

बेडरूम के अंदर का नजारा देख लोग हैरान

सभी के जुटने पर उसने एक झटके में बेडरूम का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। प्रेमी और पत्नी दोनों बिना कपड़ों में थे। पति, पुलिस और आसपास के लोगों को देखते हुए दोनों बिस्तर पर पड़े चादर और कंबल को लपेट लिया। परिजनों ने प्रेमी को पीटने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने रोक दिया। नई नवेली दुल्हन को इस तरह से बाहरी युवक के साथ देखकर घर की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। विवाहिता के मायके वालों को भी मौके पर बुला लिया गया। विवाहिता अब प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ गई तो उसे मायके वालों को सौंप दिया गया। प्रेमी को पकड़कर पुलिस अपने साथ ले गई।

क्या बोली पुलिस

मामले में चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पति-पत्नी दोनों अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी पर नींद की गोलियां खिलाने और जेवरात गायब करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में महिला ने जेवरात ले जाने के आरोपों से इनकार करते हुए बताया गया कि जेवरात उसकी सास के पास हैं। उसने पहले से ही प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार करते हुए उसके साथ ही रहने की इच्छा जताई है।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति न बनने पर महिला की इच्छा और मां की सहमति पर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों पक्षों को अपना मामला पारिवारिक न्यायालय में लेकर जाने की सलाह दी गई है। कमरे से कपड़े गए युवक के खिलाफ शांति भंग में चालान की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button