ऑपरेशन सवेरा के तहत स्मैक तस्कर दबोचा, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

सहारनपुर: सहारनपुर जिले की गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले स्मगलर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से502 ग्राम स्मैक बरामद की है. सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.04 करोड़ रुपये है.
एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज: गंगोह क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने कहा कि गुरुवार रात 11 बजे एक मुखबिर की सूचना पर टीम भेजी गयी थी. गंगोह पुलिस की टीम ने घाटमपुर गांव के रहने वाले तस्कर साहिब को बाइपास रोड विद्यार्थी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर ल
आरोपी के पास से 502 ग्राम स्मैक बरामद की गई. आरोपी के खिलाफ थाना गंगोह में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
स्मैक तस्कर के नेटवर्क का सुराग ढूंढ रही पुलिस: गंगोह क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने कहा कि साहिब स्मैक को फुटकर तस्करों को सप्लाई करने जा रहा था. आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थो के अवैध कारोबार के संबंध में जांच की जा रही है. उसके गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कार्रवाई: गिरफ्तार तस्कर साहिब के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करके उसे अदालत में पेश किया जाएगा. सहारनपुर पुलिस मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लगातार कार्रवाई कर रही है.



