उत्तर प्रदेशराज्य

4 दूल्हे, 1 दुल्हन… शादी तो हुई, मगर विदाई में आ गई अड़चन, ससुर ने ऐन वक्त पर रख दी ये डिमांड

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जनपद से एक शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा डाड की रहने वाली युवती का छह महीने पहले वाराणसी कटका के रहने वाले युवक से शादी तय हुई और 20 अप्रैल को विवाह की तारीख निकली थी. लेकिन शादी से एक दिन पहले ही दूल्हा अचानक घर छोड़कर फरार हो गया. दूल्हे के पिता ने इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को दी कि उनका बेटा लापता हो गया है. इसके बाद दूल्हे के पिता ने अपने दूसरे बेटे से शादी कराने की बात कही, लेकिन शादी के दिन वह लड़का भी बीमार हो गया. वहीं तीसरा बेटा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ. स्थिति और अजीब तब हो गई जब अंततः दूल्हे के पिता ने चौथे के साथ शादी तो करवा दी, लेकिन शादी के बाद बिना विदाई कराए ही बारात वापस लौट गई. जहां शादी के बाद भी युवती की विदाई नहीं हो पाई. चारों लड़के सगे भाई थे.

परिजनों के अनुसार लड़का पक्ष अब पहले वाले लड़के को खोजकर उसके साथ विदाई कराने की बात कह रहे है. पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. इस पूरे घटनाक्रम से आहत युवती के माता-पिता और भाई अब न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर पहुंचे हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है.

प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. पीड़ित दुल्हन वंदना का कहना है कि 6 महीने पहले मेरी शादी लगी थी लड़का भाग गया उसके घर वाले छोटे बेटे से शादी कराने के लिए राजी हुए, वह बीमार पड़ गया, तीसरा बेटा तैयार नहीं हुआ तो चौथे बेटे को लाकर शादी भी हुई मगर वह विदाई करके ले नहीं गए. अब लड़का पक्ष के घरवाले कह रहे हैं कि लड़के को ढूंढ लेंगे उसी के साथ विदाई करेंगे तब ले जाएंगे अपने घर.

दुल्हन की मां राजकुमारी ने कहा हमारी लड़की के साथ न्याय कीजिए, जिसके साथ शादी हुई है उसी के साथ हमारी लड़की जाए, जो लड़का भाग गया उससे मतलब नहीं है, मान सम्मान से रखें 6 महीने पहले शादी लगी थी शादी के दिन कह रहे हैं लड़का भाग गया. अपने छोटे बेटे से शादी कराई, विदाई लेकर लड़की को अपने घर ले जाना था वह लोग ले नहीं गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button