हरियाणाराज्य

नायब सैनी का बड़ा ऐलान: महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़ :  हरियाणा में बीजेपी ने सत्ता में आने से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की बात कही थी। नायब सैनी सरकार को सत्ता में आए 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक महिला का पैसे नहीं मिले हैं। अबके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को 2100 रुपये देने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। |||

नायब सैनी ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये हर महीना दिए जाएंगे। चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट सत्र में इस बारे में प्रावधान किया जाएगा। बजट के बाद आगामी वित्त वर्ष से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।

नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 240 संकल्प किए थे। जिनमें से 18 संकल्प को पूरा कर लिया है जबकि 10 संकल्प पाइप लाइन में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान जो संकल्प किया था, हर उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

युवाओं को हर वर्ष नौकरी दी जाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश के 13 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। इस बारे में भी संकल्प पत्र में वादा किया गया था। संकल्प पत्र में किए गए वादे के मुताबिक पंचायत भूमि पर काबिज मालिकों को वर्ष 2004 के कलेक्टरेट के मुताबिक भूमि दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button