उत्तर प्रदेशराज्य

कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी

दिल्ली में बिहारी के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान हुए हमले के मामले में आरोपी की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के शहपानी गांव निवासी सुमित गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिकंदराबाद नगर मंडल में मंत्री पद पर है। उधर, पुलिस आरोपी की आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय सुमित गोस्वामी के साथ उसका साथी हैप्पी शर्मा भी बाहर कार में मौजूद था। हैप्पी शर्मा बुलंदशहर के नैथला गांव का निवासी है और उसे भाजपा के बुलंदशहर ग्रामीण मंडल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि फिलहाल यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

सुमित के भाई को भी नहीं पता

आरोपी सुमित गोस्वामी का भाई भूपेंद्र गांव शहपानी का प्रधान है। उसने बताया कि ताऊ की दो दिन पहले मौत हो गई थी। वह और सुमित दोनों गांव में ही थे। सुमित रविवार सुबह ही गाजियाबाद ऑफिस जाने के लिए कह कर घर से निकला था। उन्हें मामले की अभी जानकारी नहीं है, फिलहाल वह दिल्ली जा रहे हैं। उधर, सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने भी कहा उन्हें इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही बुलंदशहर पुलिस

दिल्ली में पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान बुलंदशहर जिले के निवासियों के रूप में होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

क्या था मामला

पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर नुक्कड़ नाटक किया था। इसमें वह भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। इसी नाटक को लेकर विवाद पैदा हो गया था, जिस पर सफाई देने के लिए पप्पू यादव ने अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता बुलाई थी। रविवार शाम प्रेसवार्ता पप्पू यादव ने अपनी बात शुरू की, तभी सामने बैठे युवक ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। जब पप्पू यादव ने युवक से परिचय पूछा तो उसने सांसद की तरफ कुछ उछाला। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button