हरियाणाराज्य

सीएम नायब सैनी ने आंगनवाड़ी और हेल्पर पदों की भर्ती को दी मंजूरी

हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों को भरे जाएंगे। इसके लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। बता दें प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली पड़े हैं।

गौर रहे कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पदों को कब तक भरने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द खाली पदों को भरने की बात कही थी। महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास काफी दिन से विचाराधीन था।

वेटिंग लिस्ट वाले डॉक्टर भी जॉइन करेंगे

हरियाणा में 7,77 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। वेटिंग के बचे हुए डॉक्टरों को अब मौका दिया जाएगा। जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक राज्य में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button