पंजाबराज्य

“बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर सीएम भगवंत मान का तंज, मजीठिया से मुलाकात के बाद बयान पर सियासी हलचल”

 चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “कल बण जाण, भावें अज्ज बण जाण, अदालतां दा ओथे रब राखा, जित्थे मुलाकाती ही जज बण जाण।

इसका मतलब है – चाहे वे कल बनें या आज, भगवान ही अदालतों के रक्षक हैं, जहां सिर्फ मुलाकाती ही जज बनते हैं।

दरअसल, डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सोमवार को ही आय से अधिक संपित्त केस में नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दो महत्वपूर्ण बातें कहीं। पहली, अपनी इस मुलाकात को रिश्तेदार से मिलना बताया। दूसरा उन्होंने बिक्रम मजीठिया पर सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button