उत्तर प्रदेशराज्य

होर्मुज में ऑयल शिप पर हुए हमले में यूपी के शिवानंद चौरसिया की मौत, 6 महीने पहले ही गए थे मुंबई से सिंगापुर

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले भारतीय नाविक शिवानंद चौरसिया की ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक पोत पर हुए हमले में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद घटना के बारे में शिवानंद के छोटे भाई ने परिजनों को अवगत कराया. खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक, शिवानंद चौरसिया सिंगापुर की एक शिपिंग कंपनी के पोत पर वेल्डर के रूप में कार्यरत थे. करीब सात महीने पहले वह नौकरी के सिलसिले में घर से गए थे. बताया जा रहा है कि उनका पोत होर्मुज क्षेत्र के पास से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ, जिसमें शिवानंद की जान चली गई. घटना की जानकारी सबसे पहले दुबई में कार्यरत उनके छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया को मिली. गुरुवार सुबह उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए परिवार को इस दुखद खबर से अवगत कराया. बाद में जिला प्रशासन ने भी स्वजन को घटना की पुष्टि की.

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन बदहवास हो गए. मृतक शिवानंद अपने परिवार के बड़े बेटे थे. परिवार में पिता रामजी चौरसिया, माता कलावती देवी, पत्नी सुशीला, पांच वर्षीय पुत्र राजवीर और दो वर्षीय पुत्री वानिका हैं. घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे.

जहाज पर हमले के बाद हुई मौत

तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता तथा हरसंभव मदद देने की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने घर के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की है. लोगों ने कहा कि शिवानंद की पत्नी सुशीला, पांच वर्षीय पुत्र राजवीर और दो वर्षीय पुत्री वानिका हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button