उत्तर प्रदेशराज्य

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल ( रालोद) का प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह को बनाया गया है । प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से डा. रामाशीष राय ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल पार्टी ने रिक्त पद पर नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती कर दी है । अब यह पार्टी में संगठन का नए सिरे से विस्तार करेंगे। वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में इनकी रणनीतिक कुशलता की परीक्षा होगी । पार्टी से युवाओं व किसानों को जोड़ने के लिए अभियान को और धार देना होगा । मालूम हो कि पिछले दिनों पार्टी ने अनुपम मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था ।

कौन हैं ऐश्वर्य राज सिंह?

राष्ट्रीय लोकदल ने युवा और बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत ऐश्वर्य राज सिंह रालोद के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। ऐश्वर्य राज सिंह 2017 विधानसभा चुनाव में रालोद के टिकट पर बस्ती से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर टाटा जैसे संस्थान में 11 वर्ष तक अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बीटेक इंजीनियर के तौर पर अमेरिका में भी दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके संयोजन में आए दिन सामाजिक कार्य, खेलकूद व स्वास्थ्य शिविर आदि के आयोजन होते रहते हैं। रालोद युवा शाखा में राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के भी दायित्व का निर्वहन करने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

किसानों के लिए काम करना पैतृक विरासत- ऐश्वर्य राज सिंह

रालोद प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा किसानों के हित में कार्य करना उनकी पैतृक विरासत रही है। मेरे पिता भी चौधरी चरण सिंह से जुड़कर किसानों के हित में कार्य किये और विधायक निर्वाचित हुए थे। मैं भी किसानों के मुद्दे को आए दिन उठाता रहता हूं। इतना ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी राजभवन में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं।

पार्टी और संगठन को मजबूत करना है- ऐश्वर्य राज

भविष्य में किसानों के हर समस्या को उठाते हुए उसके समाधान का काम होगा। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती से खड़ा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्वयं को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक युवा पर भरोसा किया है, जिसे वे खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button