पंजाबराज्य

लुधियाना में शान से लहराया तिरंगा, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

लुधियाना। महानगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के एथलेटिक्स ग्राउंड में शानिवार को धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह में बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे, महिलाएं , बुजुर्ग व युवा कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे। इस बीच पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जबकि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस बड़ी कठिनाइयों और शहादतों से मिली है।

जिसमें पंजाबियों ने भी शहीदियां दी है। आज के दिन हमें उन्हें याद कर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए काम करना चाहिए। अमन शांति के लिए प्रयास करते रहनी चाहिए । इस रन वित्त मंत्री ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया।

स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया तथा जरूरतमंदों को सिलाई मशीन और ट्राई-साइकिल वितरित की । दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button