उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का तीखा हमला, पंकज चौधरी बोले- विपक्ष पूरी तरह हताश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर उप मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनाने संबंधी बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस बयान को विपक्ष की हताशा, निराशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, जहां लगातार जनाधार घट रहा है और संगठन कमजोर होता जा रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में अनुशासन, मजबूत संगठन और नेतृत्व की स्पष्ट व्यवस्था है. इसके विपरीत सपा में परिवारवाद और अंतर्कलह दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत देकर भाजपा सरकार को जनसेवा का अवसर दिया है और सरकार विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है.

सपा में परिवारवाद, भाजपा में अनुशासन और नेतृत्व स्पष्ट

पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास अब जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं. इसलिए वह इस तरह के राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को ही स्वीकार करती है. भाजपा सरकार के कार्यों से निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं. इन उपलब्धियों से विपक्ष की जमीन खिसक चुकी है.

विकास और सुशासन की राजनीति को जनता का समर्थन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं से अपील की कि वे बयानबाजी के बजाय जनता के मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करें. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा में समर्पित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button