उत्तर प्रदेशराज्य

कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत

यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है। योगी सरकार हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाएगी। इसी मद्देनजर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। पश्चिमी यूपी के सात जिलों में होने वाले इस आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद सहारनपुर में 11:45 से 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का पुष्पों से स्वागत होगा। दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर और शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में पुष्पवर्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट रहेगी।

दूसरे दिन गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में होगा भव्य स्वागत

10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में पुष्पवर्षा करेगा। इसके बाद 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए रवाना होगा। दूसरे दिन कुल 3 घंटे 45 मिनट की उड़ान निर्धारित की गई है। पूरे अभियान की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट की होगी।

कमिश्नर और डीआईजी ने कांवड़ शिविरों की व्यवस्था परखी

वहीं दूसरी ओर मेरठ में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर है। सोमवार को मंडलायुक्त मेरठ भानु भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा रोहटा क्षेत्र में भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सोमवार को कमिश्नर भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने मेरठ और गाजियाबाद की सीमा स्थित कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों से बातचीत की। अधिकारियों ने भोला झाल पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कोई भी सूचना या जानकारी मिले पर तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना देने की बात कहीं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से किसी भी सूरत में कोताही बरते जाने पर कार्रवाई होने से सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button