उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

बुंदेली लोक गायिका का बेरहमी से कत्ल, झांसी के जंगल में जलाई लाश, दो साल जेल में रह चुकी थी मृतका

यूपी के झांसी में बुंदेली लोकगीत गायिका लाडकुंवर उर्फ लवली की हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। जिस बेरहमी से लवली की हत्या की गई, कातिलों की बर्बरता की कहानी झाड़ियों में मिले शव से बयां किया जा सकता है। हत्यारों ने न सिर्फ लवली को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके हाथ-पैर भी काट डाले। यही नहीं पहचान छिपाने के लिए शव भी जला दिया। शव देख परिजनों को तो छोड़िए पुलिस की भी रूह कांप गई। स्थिति यह थी कि गायिका के पति तक उसके शव की पहचान नहीं कर सके। बहुओं ने किसी तरह चप्पल, साड़ी, अंगूठी और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की।

बंगरा निवासी मोहन कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी लाडकुंवर उर्फ लवली सात मई की शाम किसी काम से घर से निकली थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिवार ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को जंगल में महिला के अधजला शव मिलने की जानकारी वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन शव पहचानने लायक नहीं था। किसी तरह बहुओं ने शिनाख्त की। पति मोहन कुशवाहा ने बताया कि उसकी किसी से बुराई नहीं थी। समझ नहीं आ रहा कि किसने और क्यों इतनी बेरहमी से हत्या की।

दो साल जेल में रह चुकी थी लवली

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका पूर्व में बरुआसागर थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में करीब दो साल जेल में रह चुकी थी। ऐसे में पुलिस पुराने विवादों और आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित की हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुराने विवाद और रंजिश सहित अन्य बिन्दुओं पर बारीकी से जांच कराई जा रही है। लाडकुंवर वर्ष 2022 में बरुआसागर क्षेत्र के एक हत्या मामले में नामजद रही थीं और करीब 2 साल तक जेल में भी रह चुकी थीं।

युवक की हत्या कर शव खाली प्लाट में फेंका

मुरादाबाद में शनिवार सुबह लावारिस हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि सड़क से करीब 75 मीटर अंदर प्लाट तक शव को घसीट कर ले जाया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना कटघर के बलदेवपुरी में कल्याणपुर रोड पर नरेश कुमार का खाली प्लाट सड़क से कुछ अंदर हैं। शनिवार सुबह बलदेवपुरी के लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर सीओ कटघर गौरव तिवारी, एसएचओ शैलेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच कराके साक्ष्य संकलन कराया गया। आसपास के लोगों से पुलिस ने मरने वाले की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्तगी न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button