उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, हरक सिंह रावत ने फहराया तिरंगा

देहरादून: आज 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जगह-जगह तिरंगा फहराया जा रहा है. लोग स्वतत्रंता सैनानियों और उनके बलिदान को याद कर रहे हैं. देशभक्ति के नारे और गीत गाए जा रहे हैं. इसी क्रम में देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 15 अगस्त के सवेरे 9:15 पर कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि, देश की आजादी के लिए जिन शहीदों और महान विभूतियों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया. कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बलिदान को नमन करते हैं. उन्होंने कहा कि, उन शहीदों ने जिस भारत और जिस समाज का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है.

हरक सिंह रावत ने कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड को एक सफल और समृद्ध राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे, ताकि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड साकार हो सके. उन्होंने कहा कि, प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ योगदान देंगे. कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button