हरियाणा

पास प्रतिशत से लेकर बायोमेट्रिक तक जानें पूरी अपडेट – Parvat Sankalp News

[ad_1]

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने परिणाम जारी होने की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार तीनों स्तरों को मिलाकर एचटेट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 16.57 फीसदी रहा। परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 1,92,220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लेवल-1 पीआरटी के 31,402, लेवल-2 टीजीटी के 99,896 और लेवल-3 पीजीटी के 60,922 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इसके लिए 10, 11 और 12 तारीख को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। कुल 31,847 अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया, जिनमें से 30,883 अभ्यर्थियों ने अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली।

वहीं, 964 अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं हो सके। बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों को राहत देते हुए एक अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड चेयरमैन के अनुसार, बायोमेट्रिक से वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी। इस बार यह प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय परिसर भिवानी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान विवादित और तकनीकी खामियों वाले प्रश्नों को लेकर भी अभ्यर्थियों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि जिस प्रश्न में तकनीकी समस्या पाई गई, उसका लाभ सभी संबंधित परीक्षार्थियों को समान रूप से दिया गया है, ताकि किसी अभ्यर्थी के साथ अंक निर्धारण में भेदभाव न हो। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित अन्य आपत्तियों, ई-मेल और प्राप्त प्रार्थना पत्रों की बोर्ड स्तर पर स्क्रूटनी की जा रही है। इन मामलों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।






[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button