पंजाबराज्य

मोहाली नगर निगम में 9 जून को तय होगा सत्ता समीकरण, मेयर चुनाव पर नजर

मोहाली। नगर निगम की नई राजनीतिक तस्वीर को अंतिम रूप देने वाली बैठक 9 जून को दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और इसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

निगम कमिश्नर की ओर से सभी निर्वाचित पार्षदों को इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है। नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा मेयर पद को लेकर है। विधायक कुलवंत सिंह के बेटै सरबजीत सिंह समाना, डॉ. सनी अहलूवालिया और सुखदेव सिंह पटवारी अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं।IFrame

आम आदमी पार्टी नेतृत्व सोमवार को या मौके पर ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। पार्टी के भीतर इन तीनों पदों को लेकर मंथन जारी है, हालांकि मेयर पद के लिए सरबजीत सिंह समाना का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

हाथ उठाकर होंगे चुनाव

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नगर निगम के 50 वार्डों में से आम आदमी पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में निगम सदन में पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। चूंकि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा हाथ उठाकर मतदान के माध्यम से किया जाता है, इसलिए बहुमत वाली पार्टी का पलड़ा स्वाभाविक रूप से भारी माना जा रहा है।

क्राॅस वोटिंग की संभावना न मात्र

विश्लेषकों का मानना है कि खुले मतदान की प्रक्रिया के कारण क्राॅस वोटिंग की संभावना बेहद कम रहती है। ऐसे में आप के पास तीनों प्रमुख पदों पर अपना कब्जा स्थापित करने का सुनहरा अवसर है और वर्तमान संख्या बल को देखते हुए विपक्ष के लिए कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर करना आसान नहीं होगा।

उधर, आम आदमी पार्टी के निर्वाचित पार्षद इन दिनों सामूहिक रूप से शहर के बाहर प्रवास पर बताए जा रहे हैं और उनके चुनावी बैठक तक साथ रहने की संभावना जताई जा रही है। इसे भी पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button