राज्यउत्तराखंड

उत्तराखंड में मतदाता मैपिंग तेज, प्री-SIR के तहत बीएलओ अभियान जारी

देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने वाले आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले प्री-एसआईआर की प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत प्रदेश में बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है. बीएलओ आउटरीच अभियान के पहले चरण में 75.28 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. वहीं, अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बीएलओ आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से होने जा रही है जो कि 15 फरवरी तक चलेगा.

बीएलओ आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के दो मैदानी जिले देहरादून और उधम सिंह नगर मैपिंग फीसदी में काफी पीछे हैं. प्रदेश में बीएलओ आउटरीच अभियान के पहले चरण की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 को हुई थी, जो 15 जनवरी 2026 तक संचालित किया गया. इस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 1 फरवरी 2026 से होने जा रही है.

पहले चरण में 75.28 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी: इस अभियान के तहत साल 2025 की मतदाता सूची में मौजूद मतदाताओं को साल 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है. उत्तराखंड में प्री-एसआईआर के तहत बीएलओ आउटरीच अभियान के पहले चरण में 75.28 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, जिसके तहत उत्तराखंड में मौजूद 84,55,994 मतदाताओं में से 63,66,046 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है.

पर्वतीय जिलों में मैपिंग का आंकड़ा 90 फ़ीसदी: उत्तराखंड के अधिकतर पर्वतीय जिलों में मैपिंग का आंकड़ा 90 फीसदी के आसपास पहुंच गया है. लेकिन दो मैदानी जिलों देहरादून और उधम सिंह नगर में मतदाताओं के मैपिंग का आंकड़ा 60 फीसदी से भी कम है. करीब डेढ़ महीने तक चले बीएलओ आउटरीच अभियान के पहले चरण में देहरादून जिले में 57.23 फीसदी मतदाताओं और उधम सिंह नगर जिले में 59.64 फीसदी मतदाताओं की ही मैपिंग हो पाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button