उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पत्नी ने अपने पति को तौलिए से गला घोंटकर मार डाला। गांव बहलीमपुरा में सोमवार रात युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पत्नी को केंद्र में रखकर जांच शुरू की और कुछ ही समय में घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार लेकर हत्या के लिए इस्तेमाल की गई तौलिया को बरामद कर लिया है।

बुलंदशहर के गांव बहलीमपुरा के रहने वाले 26 साल के कृष्ण खेती-किसानी का काम करते थे। सोमवार की देर रात करीब एक बजे उनकी पत्नी ने परिवारीजनों को सूचना दी कि कृष्ण कमरे में मृत पड़े हैं। पत्नी की सूचना पर भागे-भागे कमरे में पहुंचे परिवारवालों ने कृष्ण को मृत हालत में देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। तब परिवारीजनों ने कृष्ण के साथ अनहोनी की आशंका जताई। परिवारीजनों का शक सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृष्ण की गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई।

पत्नी बोली-शराब पीकर करता था मारपीट

इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि मामले की गहन तफ्तीश के दौरान पत्नी प्रीति की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस को शक हुआ तो प्रीति से पूछताछ की गई लेकिन शुरुआत में वह कुछ भी बता नहीं रही थी। इसके बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती से पूछताछ की। तब प्रीति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसने सोमवार रात तौलिए से गला घोटकर उसकी जान ले ली। सीओ ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

​परिजनों ने लगाए प्रेम-प्रसंग और जहर देने के आरोप

मृतक कृष्ण के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्रवधू पर किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग होने और बेटे को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि विवाद के चलते कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व भी कृष्ण को दूध में विषाक्त पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया था। सीओ के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल तौलिया बरामद कर लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button