राज्यहरियाणा

हरियाणा को मिला भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा को मिले महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व को प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संगठन की बढ़ती ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान बताया है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। राष्ट्रीय संगठन में हरियाणा को जिस तरह महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, वह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. सतीश पूनिया तथा हरियाणा से राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का सांगठनिक अनुभव, कार्यकुशलता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को नई मजबूती देगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डा. सतीश पूनिया ने हरियाणा प्रभारी के तौर पर संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वहीं, संजय भाटिया का भी संगठन, जनसेवा और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का लंबा अनुभव रहा है।

डा. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव और सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व केवल पद मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का भी परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button