उत्तर प्रदेशराज्य

‘मेडल लाओ, सरकारी नौकरी पाओ’ CM योगी का बड़ा ऐलान- 1 महीने में 500 पदकवीरों को मिलेगी पक्की जॉब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में एक रैली को संबोधित किया है। रैली में सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि वे राज्य की खेल नीति का लाभ उठाए। सीएम योगी ने बताया है कि राज्य का जो भी युवा देश के लिए मेडल जीतकर आता है तो उसे सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा सीएम योगी ने बताया है कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को यूपी सरकार 6 करोड़ रुपये का पुरस्कार देती है। सीएम ने अन्य खिलाड़ियों को मिलने वाले इनाम के बारे में भी जानकारी दी है।

देश के लिए मेडल जीतने पर सीधे नौकरी- CM योगी

सीएम योगी ने कहा- “अभी कॉमनवेल्थ में आपने देखा होगा भारत के खिलाड़ियों का जोश हाई था। उत्तर प्रदेश के भी नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनमें से तीन खिलाड़ी मेडल प्राप्त किए हैं। एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर, एक ब्रोंज मेडल यूपी से जुड़े हुए खिलाड़ियों ने देश के लिए प्राप्त किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल की नीति लाई है। जो भी युवा, जो छात्र, खेल के लिए अपना समय दे रहा है। देश के लिए मेडल जीतेगा। हम उसको सीधे नौकरी देंगे।”

किसे कितने का इनाम मिलेगा?

सीएम योगी ने बताया- “जो लोग ओलंपिक में मेडल जीतते हैं, गोल्ड मेडल पर उसको 6 करोड़ रुपये हम यूपी सरकार की तरफ से देते हैं। सिल्वर मेडल जीतने पर 4 करोड़ रुपये देते हैं और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 2 करोड़ रुपये की राशि देते हैं। अपनी ओर से अलग से प्रतिभाग करने पर ओलंपिक में 10 लाख रुपये देते हैं। कॉमनवेल्थ और एशियार्ड में 5-5 लाख रुपये की सहायता देते हैं। युवाओं को इस इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।”

दो तरह के नशे युवाओं के लिए हानिकारक- CM 

सीएम योगी ने कहा- “याद रखना खेल और खेलकूद की गतिविधियों से जितना हमारा युवा जुड़ेगा उतना ही नशे से दूर रहेगा। दो प्रकार का नशा वर्तमान में पूरी युवा पीढ़ी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एक नशा वह है जो ड्रग आदि नशीली पदार्थों के कारण पैदा हुआ है। नशा माफिया युवा पीढ़ी को निगल करके भारत को खोखला बनाना चाहता है। हमें उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ेगा। हर एक जागरूक नागरिक को, हर राष्ट्रभक्त को इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी करनी है। और दूसरा नशा है स्मार्टफोन का नशा। जितना समय आप स्मार्टफोन पर खर्च करते हैं उसमें से 90 फीसदी फिजूल का है।”

युवा शक्ति को माफिया प्रवृत्ति से बचाना है- CM योगी

आपको बता दें कि सीएम योगी अपनी सभाओं में विपक्ष दलों पर जमकर बरस रहे हैं। गोरखपुर में भी सीएम ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा- “आपके हितों के लिए जब पहले इनको अवसर मिला था सत्ता में रहने का, तब भी इन्होंने आपके हितों के लिए कुछ नहीं किया। तब सब कुछ माफिया की गिरफ्त में डाल दिया। माफियाओं के हवाले कर दिया और युवा शक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति। वह शिक्षा माफिया हो, खेल माफिया हो या फिर पेशेवर माफिया, ड्रग माफिया हो या किसी भी फील्ड का माफिया। अगर वह माफिया प्रवृत्ति बढ़ेगी तो युवा शक्ति को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचेगी। और अपने उस युवा शक्ति को इससे बचाने के लिए आवश्यक है कि एक सकारात्मक सोच के साथ खेल और खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के जो प्रयास प्रारंभ किए गए हैं, उस प्रयास को एक सार्थकता प्रदान की जाए। युवा के जीवन के साथ अगर किसी भी माफिया ने खिलवाड़ किया तो उसकी पूरी प्रॉपर्टी को जब्त करते हुए हम सख्त कार्रवाई करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button