पंजाबराज्य

अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस पर फिर अटका तिरंगा, मंत्री अमन अरोड़ा ने मंच से किया संबोधन

अमृतसर। गुरु नानक स्टेडियम में 13 अगस्त को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद आज 15 अगस्त पर मनाए जा रहे 80 वें आजादी दिवस पर भी राष्ट्रीय ध्वज अटक गया, जो ना फहराया जाने के बाद राज्य के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए मंच पर संबोधित करने लगे। उन्होंने कहा कि जहां गुरु साहिब की बख्शीश है, जहां गुरु साहिब की कृपा रही है, उस पवित्र धरती पर ही जलियांवाला बाग के साके की गवाह बनी है।

मेरे लिए यह धरती इसलिए भी दिल के और करीब हो जाती है, क्योंकि मैं उस पवित्र धरती सुनाम ऊधम सिंह वाला से आता हूं। मुझे वहां सेवा करने का अवसर मिला है। उसी धरती के महान योद्धा और शहीद ऊधम सिंह सहित राम मोहम्मद सिंह आजाद के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने 21 साल बाद जलियांवाला बाग के साके का बदला लंदन की धरती पर जाकर लिया था। इसलिए मेरे लिए यह स्थान और भी पवित्र हो जाता है। – अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री

उन्होंने कहा कि आज जब हम करीब 80 वर्ष पहले के दौर को देखते हैं, तो पता चलता है कि हमारे देश के महान योद्धाओं और उन नौजवानों ने, जिनकी उम्र महज 22-24 वर्ष थी, देश के लिए अपनी जानें कुर्बान करने का फैसला किया था। शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह सहित राजगुरु, सुखदेव और लाला लाजपत राय ने अपनी जान की परवाह नहीं की। देश को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के सपने के साथ उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

भगत सिंह की शहादत का किया जिक्र

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। मात्र 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा अपने गले में डाल लिया था। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा साढ़े साल में जनता के लिए किए गए अहम फैसलों के साथ चलाई गई विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब पुलिस के जवानों के साथ ही साथ में एनसीसी कैडेटों से सलामी ली और परेड का जायज़ा लिया। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। यही नहीं गुरु नानक स्टेडियम को पंजाबी सभ्याचार और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button